Disha Bhoomi

Modinagar |  संदिग्ध परिस्थतियों में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बदमाश महिला के हाथ पैर बांधकर फरार हो गए। मृतक महिला के पास उनका तीन साल का पोता रोता बिखलता रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोदीनगर थानान्तर्गत गांव सीकरीकला निवासी सरोज अपने पुत्र के साथ रहती थी। उनका पुत्र सियानंद का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण वह मोदीनगर की कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। तीन दिन पहले वह अपने तीन साल के पुत्र को अपनी मा के पास छोड़ गया था। गुरुवार दस बजे के आसपास मकान के अंदर से बालक के रोने की आवाज आ रही थी। जब पड़ोसी मकान के पास गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उनके पुत्र को फोन किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा सियानंद दीवार कूदकर मकान के अंदर गया तो यह देखकर हक्का बक्का रह गया। उसने देखा कि मां सरोज का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि मकान के अंदर घुसकर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई।
एसपी देहात डॉ0 ईरज राजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रॉपर्टी विवाद लग रहा है। मृतक के पिछले दिनों ही अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया था। हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *