Modinagar | गत सप्ताह एक इंजिनियरिंग कॉलेज के गेट पर फफराना बस्ती निवासी बीटेक के दलित छात्र रोहन पुत्र पप्पू की दबंग प्रवत्ति के छात्रों की ओर से की गई बेरहमी से पिटाई के वीडियों वायरल होने का मामला अभी शांत नहीं हुआ हैं। नामजद 15 में से फरार चल रहें दर्जन भर लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉ0 अम्बेडकर जन चेतना संस्थान व बहुजन एकता महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री से मांग उठाई गयी हैं। दोनो संगठनो के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल उनसे उनके निवास स्थान पर मिला और घटना की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि हम सबके लिए यह शर्म की बात है कि देश की आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं।
यह घोर अपराध निंदनीय है। प्रतिनिधि मंडल में जयसिंह केन, विजय राज, मनीराम वीराना, जगमोहन फौजी, आनंद पाल, हरस्वरूप, मास्टर तेजपाल सिंह, मास्टर नरेंद्र कुमार, सतपाल गौतम, जसवंत सिंह आदि सम्मानित शामिल रहें।
Disha Bhoomi
