Modinagar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहंे कार्यक्रमो के तहत अस्पतालों व शिविरों का आयोजन कर बूस्टर डोज टीकाकरण किया गया। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने गोविन्दपुरी के डॉ0 श्याम प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज टीकाकरण कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ0 कैलाश, डॉ0 करण, डॉ0 राजेश, अमितेज जैनए नवीन जायसवाल, विमल शर्मा, लोकेश अन्य आदि लोग उपस्थित रहंे। पीएम मोदी के सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के नेतृत्व में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूस्टर डोज कैंप का आयोजन किया गया। भोजपुर, फरीदनगर स्वास्थ्य केंद्र पर 2660 बूस्टर डोस लगी। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल रहंे। पीएससी तलहेटा पर 820 लोगों को बूस्टर डोज लगी। मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन नरेश अमराला रहंे। मुख्य रूप से जिला महामंत्री नवेंद्र गौड, उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल, जिला अध्यक्ष एससी विनोद वैशाली, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र डायमंड, जिला कार्यलय प्रभारी नितिन मित्तल, सह मीडिया प्रभारी आकाश तायल, विमल शर्मा, निशांत गौड, अमितेज जैन आदि कार्यकर्ता की भूमिका रही।
