Modinagar सोना एन्कलेव में एक चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी के लोगों ने पालिका चेयरमैन के समक्ष पालिका से संबन्धित समस्याओं को उजागर किया। पालिका चेयरमैन ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की बात कही है।
नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी ने चौपाल बैठक को संबोधित करते हुऐ कहा कि सोसाइटी के लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं का वह अपने व प्रशासनिक स्तर से मंथन उपरान्त समाधान करायें जाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, सभासद ललित त्यागी, लोकेंद्र चौधरी, यशवीर त्यागी, आलोक चौधरी, योगेश प्रजापति, अजीत पटेल, रामकुमार मास्टर, प्रवीण त्यागी, सुरेंदर चौधरी, विनय चौधरी, नीरज महेश्वरी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
Disha Bhoomi
