Modinagar मोदीनगर नगर पालिका परिषद् के सीमा विस्तार के बाद अब उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ना भी महंगा होगा। निकाय चुनाव की खर्च राशि में वृद्धि किए जाने के कयास लगायें जा रहे है। खर्च का नया स्तर तय किए जाने पर अब चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों को अपनी जेब मजबूत करनी होगी। राजनीतिज्ञों का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय के आगामी चुनाव में खर्च सीमा को कम से कम डेढ़ गुना बढ़ा दिया जायेंगा। क्योकि कई निकायों के सीमा क्षेत्र में वृद्धि हुई है। ऐसे में प्रचार के दौरान खर्च भी बढ़ जायेंगा। जिसके चलते बर्तमान खर्च की राशी को बढ़ाया जायेंगा। इस वर्ष नवंबर या दिसंबर तक निकाय चुनाव होने के कयास लगायें जा रहे है। मोदीनगर पालिका का सीमा विस्तार भी किया गया है 26 वार्डों के स्थान पर अब सीमा विस्तार के बाद करीब 35 वार्ड बनायें गये है। जिसके चलते कई पुराने वार्डों में भी नयें क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इसके चलते जंहा क्षेत्र का विस्तार हुआ है, वही इस चुनाव के लिए प्रत्याशियों की खर्च सीमा में भी बढ़ोतरी होगी।
निकाए चुनाव को लेकर लाई जा रही है तेजी
निकाय चुनाव को लेकर अन्य तैयारियों में भी तेजी लाई गई है। नए क्षेत्रों को जोड़े जाने के बाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य की तैयारी की जा रही है।
परिसीमन के आधार पर तैयार होंगे वोटर लिस्ट
नगर पालिका मोदीनगर में वार्डों के पुनर्गठन और परिसीमन के बाद आयोग व शासन से मिले आदेशों के क्रम में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। नए वोटर लिस्ट के आधार पर वर्ष 2022 में होने वाले पालिका चुनाव में मतदाताओं को वोटिंग का अधिकार मिलेगा।
Disha Bhoomi
