मेष राशिफल : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज किसी दोस्त के यहां से पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां आप काफी इंज्वॉय करेंगे। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान हो सकता है। किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ने का विचार बना सकते हैं। गाय को चारा खिलाएं, सभी काम अच्छे से होंगे।

वृषभ राशिफल : आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क में घूमने जायेंगे। बिजनेस से जुड़ी कोई नई डील मिल सकती है। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। किसी करीबी दोस्त से कोई अच्छी खबर मिलेगी, ये खबर आपकी जॉब की भी हो सकती है| ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, आपके सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

मिथुन राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के बेहतर अवसर मिलेंगे| संगीत में रुचि बढ़ेगी। कोई म्यूजिक क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं, आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कर्क राशिफल : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा, आप रिलेक्सड फील करेंगे। किसी तरह के विवादों में पड़ने से बचें। कोई पुराना तनाव आपको परेशान कर सकता है, मेडिटेशन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा, घर का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, लोगों से संबंध बेहतर होंगे।

सिंह राशिफल : आज आपका दिन दोस्तों के साथ बीतेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज गुस्से में किसी से बात करने से बचें। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है, आपके संबंधों में मिठास आएगी। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशिफल : आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में रहेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होना संभव है, मेहनत करते रहें| अचानक से आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लवमेट के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको डिस्काउंट मिल सकता है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला राशिफल : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा।परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा।जरूरी कामों में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जायेंगे।जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, वहां आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे| कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा।इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर नहाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा।पहले से चली आ रही रुकावटों का समाधान निकलेगा।किए गये कामों का नतीजा पक्ष में न होने से थोड़ा तनाव हो सकता है।इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में टीचर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। शिवलिंग पर पुष्प अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशिफल : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।कोई पुरानी टेंशन आपके दिमाग में चलती रहेगी।आलस्य के कारण कोई जरुरी काम अधूरा रह सकता है।आपके कुछ मामले कंफ्यूजन की वजह से भी उलझ सकते हैं।परिवार के लोगों के साथ समय बीतेगा, आप थोड़ा बेटर फील करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।सुबह उठकर अपनी हथेलियों में भगवान का ध्यान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर राशिफल : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।किसी करीबी मित्र से मन की बात कहना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है |ऑफिस में सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो जायेंगे। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे।इससे आपको फायदा होगा।आज भावनात्मक होकर कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। विष्णु मंदिर जाकर भगवान को प्रणाम करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके फेवर में रहेगा।ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आप कोई जरूरी काम समय रहते पूरा कर लेंगे| किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी।इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिलेंगे, आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है।यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी।दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।गाय को छूकर प्रणाम करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

मीन राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज किसी काम को लेकर उम्मीदे बढ़ी हुई नजर आयेंगी।आपको पहले किये हुये किसी काम से बड़ा फायदा मिल सकता है।इस राशि के जो लोग विवाहित है, उन्हें जीवनसाथी से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।आज भाई-बहन की सफलता से ख़ुशी मिलेगी, साथ में कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं। आपके लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे, आप राहत महसूस करेंगे । मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *