Disha Bhoomi

Modinagar बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता नवनीत सिंह का सोमवार दोपहर को पैतृक गांव शाहजहांपुर पहुंचने पर जोरदार स्वगत किया गया। लॉन बॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने यह पदक जीता। चार सदस्यों की टीम नवनीत सबसे युवा खिलाड़ी थे।
ग्रामीणों ने लाडले का फूल बरसाकर स्वागत किए। इस दौरान भारत माता के जयकारें फिजा में गूंजते रहें। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हे नवनीत पर गर्व है। नवनीत के पिता कृष्णपाल राठी ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले है। लेकिन बीते काफी समय पहले परिवार सहित दिल्ली रह रहें है। नह दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल में तैनात हैं।
बचपन से थी खेलों में गहरी रुचि
उन्होंने बताया कि पुत्र नवनीत सिंह की बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि है। वह लॉन बॉल के खिलाड़ी हैं। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नगर में प्रवेश करने पर सीकरी कला गांव के पास नवनीत का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वाहनों का काफिला गांव की ओर चला। स्वागत के दौरान भाजपा विधायक डॉ.मंजू शिवाच ने युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
काफिले में ये लोग रहंे मौजूद
विधायक मंजू शिवाच ने कहा कि नवनीत ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। नवनीत युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस अवसर नगर पालिका परषिद के चेयरमैन अशोक माहेश्वरी,ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह,जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ,जिला पंचायत सदस्य अमरपाल सिंह,पूर्व सदस्य सतीश राठी,पूर्व प्रमुख कृष्णवीर चौधरी,वरिष्ठ रालोद नेता दीपक राठी,अजय राठी,प्रदीप राठी,राजकुमार मलिक, भाजपा जिला महामंत्री अमित चौधरी तथा कमल पाल आदि सहित सैकड़ों मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *