Disha Bhoomi

Modinagar हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के के नेतृत्व में मगलवार को हापुड़ रोड स्थित एक नीजी गार्डन में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व संचालन जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र चौधरी ने किया।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि भारत में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 13 अगस्त से लेकर के 15 अगस्त तक अपने घरों पर अपने प्रतिष्ठानों, गाड़ी, बाइकों पर तिरंगा जरूर लगाएं। देवेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में तीस हजार झंडे फैराने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है। पार्टी अपने लक्ष्य से ज्यादा झंडे फहराने का काम करेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, जितेंद्र चितौड़ा अनिल सैन,पारुल त्यागी, मुकेश चौहान, सुमित खटाना, विपिन गुर्जर, पवन बंसल, सूरज चौधरी, देवेंद्र सिंह सांगवान, नरेंद्र त्यागी, कुणाल चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, सचिन चौधरी, विजय कुमार मलिक, दिनेश शर्मा, लोकेश चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *