Modinagar प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रानी लक्ष्मीबाई फाउंडेशन ने तीज पर्व पर तीज महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओ ने विभिन्न सांस्कृकित, रंगारंग व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दी। कार्यक्रम में दीपा भंडारी तीज क्वीन चुनी गई, ओर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
हरमुखपुरी कॉलोनी स्थित प्रमिला देवी स्कूल के प्रांगण में संस्था द्वारा आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ भोजपुर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह व कॉलोनी की कई वृद्ध महिलाओं ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं व संस्था की वीरांगनाओं ने जमकर झूलों पर तीज भजनों का लुफ्त लिया, वही संस्था की वीरांगनाओ व महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में विजयी हुई हरमुखपुरी निवासी दीपा भंडारी को ब्लॉक भोजपुर प्रमुख सुचेता सिंह व संस्था की अध्यक्ष कुसुम सोनी ने सयुंक्त रूप से तीज क्वीन का ताज पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की वीरांगनाओ ने कई सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महोत्सव में संस्था द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं व उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपा त्यागी, अनिला आर्य, अनुप्रित कौर, ज्योत्सना बिंद्रा, मालती चौहान, आशा शर्मा आदि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लकी, आंचल, पायल, आस्था भंडारी, सलोनी गुप्ता, शहजादी, काजल, साक्षी बजाज, रिया आनंद, दुर्गा बजाज, गजाला अनवर खान, ज्योति सचदेवा, नेत्रा रावत, प्रगति रावत, काव्या कांडपाल, भावना, शिवानी, ज्योति, प्रिया, नेहा, शिखा, भूमि शर्मा, खुशबू, प्राची, पलक, ज्योति शर्मा, स्वीटी शर्मा,कशिश शायना, स्वास्तिक संघी, खुशी त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। जिसमें महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *