Modinagar घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबगों ने महिला व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निवाड़ी थानान्तर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार सहित रहता है। वह ट्रक चलाकर परिवार का लालन पालन करता है। रविवार रात को उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पडोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर के भीतर आ गया। इसके बाद युवक ने महिला के साथ छेड़छाछ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद सोमवार सुबह जब महिला के पति ने इसकी शिकायत की तो आरोपी पक्ष आग बबूला हो गया। और दंबगों ने महिला व उसके पति को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पति की हालात गंभीर बनी हुई है। उन्हें गंभीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।
Disha Bhoomi
