Modinagar प्रदेश की योगी सरकार अवैध कॉलोनियों व अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही की बात कर रही है, वही मोदीनगर कें गांव कादराबाद का एक पीड़ित करीब पन्द्रह दिनों से भी अधिक समय से अपनी पट्टे के रूप में मिली कृषि भूमि को पाने के लिए अधिकारियों के यंहा चक्कर काट काटकर थक चुका है। गांव निवासी जयवीर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला को सौंपे एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि खसरा संख्या 183 में उसकी कृषि भूमि के कुछ भाग पर प्रोपर्टी डीलरों ने अवैध कब्जा कर अन्य किसान से पंजीकृत एग्रीमेंट कर लिया है। विरोध करने पर किसान ने दबंगों पर जान से मारने व मारपीट किए जाने का आरोप मंढ़ा है। आरोप है कि डीलरों ने करीब पांच सौ वर्गगज से अधिक सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है। किसान जयवीर सिंह अपने कब्जें को मुक्त कराने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुके है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि प्रोपर्टी डीलरों द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है। इस संबन्ध में अधिकारी बार बार कार्यवाही का आश्वासन देकर पीड़ित किसान को टरका रहे है।
