Disha Bhoomi

Modinagar तालाब का गंदा पानी मेन रास्ते पर आ गया है। जिस कारण गांव शाहजहांपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गंदे पानी में खडे होकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। ग्रामीणों की मांग है कि शिकायत करने के बाबजूद भी पानी अभी तक नहीं निकाला गया है। गांव शाहजहांपुर में मेन मार्ग के पास तालाब बना हुआ है। इस मार्ग से गांव शाहजहांपुर के अलावा शकुरपुर, भटजन, पलौता, मुरादाबाद, भड़ोला, सैदपुर सहित अन्य गांवों में जाने का भी रास्ता है। बताया जा रहा है कि तालाब ओवर फ्लो होने के गंदा पानी सड़क पर आ गया है। पानी सड़क पर दो फीट तक पानी भर गया है। मुख्य मार्ग पर पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तालाब के गंदे पानी में रोजाना हजारों लोग निकलते है। जिस कारण संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना रहता है। सड़क पर पानी आने के कारण आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग कई किलो मीटर घूमकर मोदीनगर आने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से तालाब का गंदा पानी हटाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं है। ग्रामीणों ने गंदे पानी खड़े होकर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द गंदा पानी नहीं निकला तो तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *