Modinagar दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थानान्तर्गत बुधवार की अपरांह एक सड़क हादसे में एक अनियंत्रित गति से जा रही कार ने बाइक व आगे चल रही एक अन्य कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए व 8 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को वाहनों से निकालकर मेरठ के अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
बुधवार अपराहं करीब तीन बजे एक अनियंत्रित कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से होते हुए मेरठ की ओर जा रही थी। कार जैसे ही भोजपुर के गांव कलछीना के निकट पहुंची तभी चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू कार ने आगे चल रही एक अन्य कार व बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पेट्रोलिंग अफसर मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर घायलों को वाहनों से निकालकर मेरठ के अलग- अलग अस्पतलों में भर्ती कराया है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति बन गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने बताया कि किसी भी पक्ष ने अभी घटना की अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
Disha Bhoomi
