मेष राशिफल : आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में आज अपने काम की प्रशंसा के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आज शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी काम में पिता का साथ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज परिवार में सभी के साथ मिलकर गुड टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मन में नए-नए विचार आ सकते हैं| आज छात्रों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। आज महिलाएँ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आज बिजनेस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। मन्दिर में घी का दीपक जलाएं, सभी दुःख दूर होंगे।
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कामकाज निपटाने के लिए नए तरीके मिल सकते हैं। आज दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो सकते हैं| आज आपके दोस्त आपकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। मंदिर जाएं, आपका दिन शुभ होगा।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आज उनका वक्त अच्छा है। शुभ मुहर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरुर मिलेगी। आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। गौ माता के चरण स्पर्श करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
कन्या राशिफल : आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज दोस्तों का जरुरी काम में सपोर्ट मिलेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल : आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे । आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे । आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है । बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी । दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। शिव जी को जल अर्पित करें, काम अच्छे से पूरे होंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा । बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने अधिक देर तक ठहर नहीं पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु राशिफल : आज का दिन सामान्य रहेगा । आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, आपके लिये अच्छा होगा । अपने करियर को लेकर मन में दुविधा रहेगा, लेकिन जल्द ही आपकी प्रॉबल्म सॉल्व भी हो जायेगी । आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे ।
मकर राशिफल : आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा । निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर बनाये रखेंगे । साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे । चंदन का तिलक लगाएं, सब अच्छा होगा।
कुंभ राशिफल : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा ।आपका मन नये काम करने में लग सकता है। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं । आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही अपने काम में दूसरों की मदद भी लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं । आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें । कुमकुम का तिलक लगाएं, स्थिति बेहतर होगी।
मीन राशिफल : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन आपको अच्छे ऑप्शन देखकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे । इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा।
