Disha Bhoomi

Modinagar भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव डीलना स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में बुधवार सुबह खेलते समय सात वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा, जिस कारण यह हादसा हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में भी आरोप सही पाए गए है। गांव डीलना स्थित कम्पोजिट विद्यालय स्थित है। कम्पोजिट विद्यालय में गांव निवासी रविन्द्र की सात वर्षीय पुत्री तुलसी कक्षा तीन में पढ़ती है। रविन्द्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पुत्री तुलसी को सुबह सात बजे समय पर स्कूल परिसर में छोड़कर आए थे। लेकिन उस समय तक स्कूल में कोई भी शिक्षक या शिक्षिका नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि स्कूल में पढाई शुरू न होने के कारण छात्रा तुलसी अपने सहपाठी के साथ खेलना शुरू कर दिया। खेलते समय छात्रा फिसल गई और उसको गंभीर चोट लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि सुबह नौ बजे तक भी कोई भी शिक्षक ,शिक्षिका व अन्य स्टाफ स्कूल नहीं पहुंचा था। यदि समय रहते स्कूल की कक्षा शुरू हो जाती तो शायद छात्रा को चोट नहीं लगती। परिजनों ने इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी व भोजपुर थाने में शिकायत की है। खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं। स्कूल में तैनात कोई भी शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं पहुंची थी। यदि समय रहते स्कूल में पहुंचे जाते तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *