Modinagar गांव सपनावत में स्थित एक भट्ठा पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी जमशेर पुत्र मुनीम अपने परिवार के साथ कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा मार्ग स्थित गांव सपनावत के जंगल संचालित भट्ठा पर मजदूरी कर पालन पोषण करता था। बुधवार को तेज़ बारिश के दौरान भट्ठा पर आकाशीय बिजली गिरने से करीब 45 वर्षीय मजदूर जमशेर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में कपूरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन मृतक मजदूर का शव काला पड़ा हुआ नहीं था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण बता चलेगा। उससे पहले स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है।
Disha Bhoomi
