Disha Bhoomi

Hapur नगर पालिका के अंर्तगत ब्रजघाट पर वाहन पार्किंग के ठेकेदार के खिलाफ अधिशाषी अधिकारी संजीवन राम ने अवैध वसूली किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि नगर पालिका ने वर्ष 2022-23 के शेष अवधि के लिए ठेका पीयूष भारती के नाम छोड़ा गया जो स्वीकृत है। ब्रजघाट पर चिन्हित स्थानों पर वाहनों से वसूली किये जाने की अनुमति दी गई। ब्रजघाट चिन्हित स्थानों के अलावा अन्य स्थान पर वाहनों से निर्धारित रेट से ज्यादा वसूली किये जाने की शिकायत मिली है। जिला अधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि ईओ की तहरीर पर पीयूष भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जांच कर कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *