Disha Bhoomi

Modinagar मानसून की रिमझिम बारिश के साथ ही मच्छरों के बढ़ने से लोगों को मलेरिया का डर सताने लगा है। शहर के कई इलाकों में बारिश से हुए जलभराव से मच्छरों के पनपने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
जुलाई में अचानक बढ़े मलेरियां के मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग के कान खड़े हो गए हैं, लेकिन नगर पालिका अभी भी बेपरवाह बनी है। एक दो स्थानों को छोड़कर पालिका ने अभी इस ओर कोई खासा ध्यान नहीं दिया है। लेकिन पालिका द्वारा लगातार फॉगिंग अभियान जारी होने की बात कही जा रही है।
इस बार मानसून ने जुलाई माह में दस्तक दी तो शहर में जगह-जगह जलभराव होने लगा। इसके चलते मच्छरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर दिखने लगा है। नीजी अस्पतालों में बढ़ी संख्या में मरीजों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। बीमारी के कारण लगातार मरीज बढ़ते जा रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *