Dishabhoomi

Modinagar कांवड़ियों का आगमन भी हाइवे पर आरंभ नही हुआ है। पंरतु अभी से ही उनके स्वागत के लिये अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके स्वागत के लिये होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिये है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों कांवड़ियां गुजरते हैं। कांवड़ियों के जन सैलाब को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं आलाअधिकारियों से इस यात्रा की तैयारियों की पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। कांवड़ मार्ग व दिल्ली- मेरठ मार्ग पर बैरिकेडिंग का कार्य पालिका द्वारा तेजी से कराया जा रहा है।
मोदीनगर, मुरादनगर में कांवड़ियों का आगमन के प्रथम चरण में राजस्थान, हरियाणा के कांवड़ियों का आवागमन होगा। द्वितीय चरण व तृतीय में ही आसपास के क्षेत्र के कांवड़ियों का आगमन शुरु होगा। कांवड़ियों का स्वागत के लिए तहसील क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाए जाते हैं। जिनमें खाने पीने व सोने के अलावा चिकित्सा आदि की भी व्यवस्था होती रहती है। शहरवासी कांवड़ियों के स्वागत के क्रम में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के होर्डिंग्स लगने शुरू हो गये है। एक दो दिन में कांवड सेवा शिविर भी लगने शुरु हो जाएंगे। एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को कार्य बांट दिए गए हैं। विभागों का रात दिन कार्य जारी है। पालिका के कर्मचारी हाइवे पर लगे बिजली के खम्बों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्लास्टिक की पन्नियां लगा रहंे है। जिससे कांवडियों को किसी प्रकार का खतरा पैदा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *