Dishabhoomi

Modinagar किसानों के खेतो से लगातार विधुत मोटर चोरी होने पर पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही ना किये जाने से गुस्साएं भाकियू के बैनर तले किसानों ने थाना निवाड़ी पर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रहें भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सतेद्र त्यागी ने आरोप लगाया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस मामला दर्ज नहीं करती बल्कि लीपापोती कर रही है। पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ धरने में शमिल किसान नेताओं में सतेंद्र त्यागी, दर्शन नेहरा, राजकुमार वर्मा, पूर्व चेयरमैन निवाड़ी मनोज त्यागी, विनीत त्यागी, अनुज पंडित, कामिल सहारा, भोले राम कुन्हैडा, मदनलाल, सुंदरलाल फौजी, सुबोध, अंकुर, आलोक सिखेड़ा, पुनीत चौधरी, आदेश सौंदा सहित करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *