dishabhoomi

Modinagar एक घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं कई आफत लेकर भी आई। बारिश के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर सहित एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताते चले कि पिछले दिनों ही नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के नालों की सफाई में लाखों रुपये खर्च किए थे। मंगलवार व बुधवार की सुबह एक घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका परिषद के नाले सफाई दावों की पोल खोलकर रख कर दी। बारिश के कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप से लेकर राज चौपले तक सड़क पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा निवाड़ी मार्ग, डिफेंस कॉलोनी, फफराना मार्ग, गोविन्दपुरी, हरमुखपुरी, भूपेन्द्रपुरी सहित एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में भी कई कई फीट तक जलभराव हो गया। इतना ही नहीं नाले का गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस गया। घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब थोड़ी ही बारिश में ही शहर जलमग्न हो गया तो फिर नाले की सफाई क्या कागजों में हुई थी। अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि पानी निकालने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है।
मंगलवार व बुधवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। करीब दो घंटे तक बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया तो वहीं खेतों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। किसानों के बारिश का पानी खासा मददगार रहा।
मानसून की हवा क्षेत्र में बारिश का असर दिखा रही है। शुरुआत में तेज बारिश हुई, बाद में वह हल्की हो गई। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
धान की फसल को होगा फायदा
बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। मंगलवार व बुधवार को हुई बारिश के बाद किसान खेतों में पहुंच गए और रोपाई करना शुरू किया। किसानों ने बताया कि जुलाई में बारिश बहुत जरूरी है। इससे किसानों को अतिरिक्त पानी की व्यवस्था नहीं करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *