मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए विशेष है. जॉब की तलाश पूरी हो सकती है. धन के मामले में आज सावधानी बरतनी होगी. अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय हो सकता है. कार, बाइक का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें. चोट लगने का योग बना हुआ है.

वृषभ राशिफल : मन प्रसन्न रहेगा. आज मित्रों के सहयोग से किसी कार्य को पूर्ण कर सकेंगे. आज नए लोगों से भी मुलाकात, विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है. धन की बचत करें. आज कर्ज लेने से बचें.

मिथुन राशिफल : अहंकार से दूर रहें. ऑफिस में आज आपके प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं. बेहतर यही होगा कि बॉस को समय से पहले सभी चीजों से अवगत करा दें. घर परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

कर्क राशिफल : कर्क राशि वाले आज धन का निवेश सोच समझ कर करें. आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि उठानी पड़ सकती है. आज ऑन लाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. अनावश्यक समय की बर्बादी न करें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है. अनावश्यक तर्क-विर्तक करने से बचें.

सिंह राशिफल : मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. आज अपने अहम को शांत रखें. अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें, इससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. अपने कोर्स को पूरा करने पर ध्यान दें.

कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. लंबे समय से चली आ रही कोई दिक्कत या बाधा दूर हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है.

तुला राशिफल : आज का दिन तुला राश‍ि के जातकों के ल‍िए शुभकारक है। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। शाम तक क‍िसी म‍ित्र द्वारा उपहार म‍िलने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

वृश्चिक राशिफल : आज वृश्चिक राश‍ि के जातकों का मन अशांत रहेगा। इसके चलते काफी परेशान‍ियां भी उठानी पड़ सकती हैं। यही नहीं आज व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल : आज धनु राश‍ि के जातकों के ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुच‍ि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल : आज मकर राश‍ि के जातकों को बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेक‍िन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय

कुंभ राशिफल : आज का दिन कुंभ राश‍ि वालों के ल‍िए बुद्धि-व‍िवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है।

मीन राशिफल : आज पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। क‍िसी साझेदार की मदद से आज आप कोई व‍िशेष डील भी फाइनल कर सकते हैं। आज मान-सम्मान मिलने का भी प्रबल योग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *