Dishabhoomi

Modinagar सामाजिक संस्था पहल एक प्रयास ने एकल उपयोग प्लास्टिक बैन को सफल बनाने के लिए अपने नए प्रोजेक्ट अनुकल्प के जरिए एक नई शुरुआत की है। इसके तहत वे शहर के दुकानदारों को कपड़़े के थैले देंगे जिन्हें बाजार में खरीदारी करने आने वाला कोई भी व्यक्ति मात्र दस रुपए में ले सकता है और इस्तेमाल के बाद उसे दुकान पर लौटाकर अपने दस रुपए वापस ले सकता है।
संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने उक्त प्रोजेक्ट के बारे में दुकानदारों एवम जन मानस को जागरूक किया। इसके तहत उन्होंने लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया कि किस प्रकार वह हमारे वातावरण को प्रदूषित कर रही है, और क्यों यह हम सभी के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने बताया कि प्रोजैक्ट अनुकल्प के तहत कोई भी पहल के नामित नोडल दुकान से कपड़े का थैला मात्र दस रुपए में खरीद अपना बाज़ार का समान खरीद कर पॉलीथीन के विकल्प में कपड़े के बैग को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही उपयोग के बाद वही बैग वापस दुकानदार को देकर अपने दस रुपए प्राप्त करें।
इस प्रकार पॉलीथीन का उपयोग हटेगा और प्रदूषण धीरे धीरे समाप्त होगा। यह है अनुकल्प एकल यूज प्लास्टिक को हटाने का। इस मौके पर में पहल एक प्रयास से डॉ सतीश त्यागी डॉ सरिता त्यागी, परवीन शर्मा, नीरज गर्ग, राजकुमार शिवाच, मोहिनी, पारुल मित्तल, स्वाभिमान ट्रस्ट से परवीन गुप्ता, राजीव, उषा चौधरी, राकेश कंसल, अरविंद अग्रवाल, स्वदेश जैन आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *