Modinagar गांव रोरी स्थित एक गैस सर्विस एजेंसी द्वारा किए जा रहे कथित शोषण के विरोध में ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गांव रोरी से बाबा परमेन्द्र आर्य के साथ काफी अधिक संख्या में ग्रामीण तहसील परिसर मे पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गांव रोरी में मोदीनगर की एक गैस एजेंसी के बहुत अधिक कनेक्शन गैस हैं। इस गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा गांव की ही एक दुकान पर सिलेंडर वितरण का स्थान बना रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दुकान पर गैस सिलेंडर से गैस चोरी की जाती है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि गांव के व्यक्ति दिन में खेतों पर काम करने चले जाते हैं या मजदूरी व नौकरी करने शहर आ जाते हैं। जिस कारण महिलाओं या बच्चों को मजबूरी में ही उक्त दुकान पर जाकर अपना गैस सिलेंडर बदल वाना पडता है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमत में डिलीवरी चार्ज भी जुड़ा होता है। लेकिन फिर भी एजेंसी संचालक डिलेवरी करने के नाम पर 50 रूपये प्रति सिलेंडर अतिरिक्त लेते है। गैस सर्विस एजेंसी द्वारा गांव रोरी के उपभोक्ताओं के घर पर गैस सिलेंडर नहीं पहुंचाया जा रहा है। बाबा परमेन्द्र आर्य के मुताबिक उपजिलाधिकारी ने नियम अनुसार गैस सिलेंडर वितरण का अश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में सतीश चौधरी, राम नरायण आर्य , रविन्द्र राणा, सुरेश चौधरी, मनोज मुकदम, सचिन, नितिन, मिनू चौधरी आदि मौजूद रहें।
DishaBhoomi
