DishaBhoomi

Modinagar संस्कृतभारती संघटन निरन्तर संस्कृतसेवा के लिए दृढ़संकल्पित है । संघटन द्वारा संस्कृतभाषा का प्रचार-प्रसार सर्वत्र किया जा रहा है । इसी क्रम में कल 11-07-22 सोमवार को संस्कृतभारती द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर , गोविन्दपुरी , मोदीनगर में दश दिवसीय संस्कृत सम्भाषण वर्ग का उद्घाटन हुआ । उद्घाटनसत्र में उपस्थित जिलाप्रचारप्रमुख सचिन शर्मा ने छात्रों को संस्कृत की आवश्यकताओं के विषय से अवगत कराते हुए कहा कि संस्कृतभाषा ही भारत को समर्थ व समृद्ध बना सकती है ।अतः हम सभी को संस्कृत का ज्ञान होना अत्यन्त आवश्यक है । जिलासम्पर्कप्रमुख उदयचन्द झा ने भी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए , उन्हें संस्कृत सम्भाषण करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवदत्त शर्मा ने भी संस्कृत की विशेषताओं को प्रतिपादित किया । विद्यालय के प्रबंधक आनन्दत्यागी ने संस्कृतभारती और उनके कार्यकर्ताओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धन्यवादज्ञापन किया । वर्ग में शिक्षिका खुशी त्यागी एवं दीपिका शर्मा छात्रों को संस्कृत सम्भाषण सिखायेंगे । उद्घाटन सत्र में संस्कृतभारती के देवतुल्य कार्यकर्ता उदयचन्द झा , सचिन शर्मा , दीपिका , खुशी , अञ्जलि ,ज्योति , देव और रामांश इत्यादि उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *