Ghaziabad जिले में कोरोना का उतार चढ़ाव जारी है। रविवार को 29 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 21 मरीज ठीक हुए। अब जिले में कोरोना के 165 सक्रिय मरीज हैं। जबकि शनिवार तक 160 मरीज थे। इसमें छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 29 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि 21 मरीज ठीक हुए। इसमें 21 से 40 साल के बीच 15 मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि 41 से 60 साल के बीच वाले आठ मरीज मिले हैं। 13 से 20 साल के बीच तीन मरीज मिला है। 60 साल से अधिक उम्र वाले दो संक्रमित मिले हैं। शून्य से 12 साल के बीच वाले एक मरीज सामने आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिले में जो भी संक्रमित मरीज सामने आ रहंे हैं। उन सभी को ट्रेस कर उपचार दिया जा रहा है।
