Modinagar मोदीनगर व उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन दिनों अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आ गई है। प्राधिकरण की लाख कौशिशों के बाबजूद अवैध कॉलोनियों पर शिंकजा कसता नजर नहीं आ रहा है। जंहा एक तरफ शासन अवैध कॉलोनियों व भूःमाफियों के खिलाफ अभियान चलायें जाने का दावा कर रहा है, वही सत्ताधारी पार्टी के कुछ नुमाइंदे पार्टी में होने का दावा कर बोर्ड लगाकर ऐसी अवैध कॉलोनियों को बेच शासन के दावों की हवा निकाल रहंे है। इतना ही नहीं उन्होंने बाकायदा इन अवैध कॉलोनियों में अपने पद व नाम का उल्लेख करते हुऐ बोर्ड तक लगा दिये है। इस संबन्ध में जब प्राधिकरण के प्रभारी जोन-2 से एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता ने राजस्वहित में शिकायत की तो प्रभारी प्रवर्तन जाने-2 गुंजा सिंह ने जबाब दिया कि उक्त कॉलोनी के विरूद्व प्राधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है यह एक अर्द्वन्यायिक प्रक्रिया है। बाबजूद इसके वर्तमान में कॉलोनी में प्लाटिंग जारी है। उक्त कॉलोनी में ही एक भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता ने अपने आपको ब्लाक अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के पद का उल्लेख करते हुये बाकायदा एक बड़ा बोर्ड भी इस कॉलोनी में लगा दिया है, जिस पर भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के फोटो भी लगायें गये है, ताकि प्रशासनिक अधिकारीयों पर उक्त कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी का रौब भी गालिब कर सकें।
क्या कहती विधायक
इस संबन्ध में जब विधायक डॉ0 मंजू शिवाच से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी ओबीसी मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष को नहीं जाती है ओर अगर उसके द्वारा ऐसा कोई कार्य किया जा रहा है तो कार्यदायी संस्था उस पर कार्यवाही करें। हम ऐसे किसी कार्य को बढ़ाबा नहीं देते है। इस संबन्ध में विकास प्राधिकारण के अधिकारियों को कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ समय समय पर कार्यवाही की जाती है। रोरी गांव में काटी जा रही कॉलोनी के विरूद्व कार्रवाही जारी है। जल्दी की ध्वस्तीकरण किया जायेंगा।
DishaBhoomi
