DishaBhoomi

Modinagar रविवार को दशमेश खालसा सेवा समिति के तत्वधान में (शरबत) छबील के प्रसाद का लंगर का वितरण पूजा सेल्स कॉरपोरेशन, उमेश पार्क पर किया गया। कार्यक्रम के शुरू करने से गुरु महाराज के चरणों में अरदास करके प्रसाद का भोग लगाया गया। हजारों श्रद्धालुओ ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। सेवा में बुजुर्गों एवं महिलाओं का निस्वार्थ रूप से सेवा करना समिति के सभी सेवादारों का मनोबल बढ़ाया। सरदार सरबजोत सिंह नय्यर ने बताया कि दशमेश खालसा सेवा समिति के सभी सदस्यों की समाज के प्रति कुछ करने की नेक सोच और सेवा करने की भावना से ही हम आज यहां तक पहुंच पाए हैं। किसी भी संगठन या समिति को सेवा कार्य में आगे बढ़ने के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले सदस्यों को जोड़ना बहुत जरूरी होता है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अंकुर अरोरा, जतिन अरोड़ा, सरदार सरबजोत सिंह नय्यर, मीतू अरोड़ा, पुनीत कौर, गुरप्रीत कौर, सुरेंद्र कौर, दीपाली श्रीवास्तव, आंचल, कविता पराशर, राहुल अरोड़ा, प्रमोद सिंघल, देवराज मित्तल, हरजीत सिंह, दिशांत भूटानी, डॉ0 केवल थम्मन, चरणजीत सिंह, शिवम कोहली, अभिषेक सिंह, अमन सिंह, सचिन आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *