Modinagar- मुरादनगर में गुरुवार दोपहर सामान लेने जा रही एमबीए छात्रा से लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश आए और उसका फोन छीनकर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपनी बहन के साथ जा रही थी युवती
मामला मुरादनगर की जलालपुर रोड कॉलोनी में गली नंबर 9 का है। कुटी रोड कॉलोनी निवासी विनोद त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानसी त्यागी एमबीए की छात्रा है। गुरुवार दोपहर बारह बजे के आसपास वह अपनी बहन वंशिका के साथ पेपर चार्ट लेने के लिए जलालपुर रोड पर जा रही थी। जब वह जलालपुर रोड गली नम्बर नौ के सामने पहुंची। तभी अचानक मानसी का फोन बज उठा। वह मोबाइल पर बात ही कर रही थी।
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
इसी बीच बाइक सवार एक बदमाश आया और मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मानसी ने काफी दूर तक बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। लूट की यह वारदात जलालपुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। छात्रा ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
Disha Bhoomi
