Disha Bhoomi

Modinagar – मातृभूमि सेवा संघ के तत्वाधान में बिसोखर रोड़ स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा संघ के सदस्यों के साथ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने नेता जी की प्रतिमा पर साफ-सफाई का कार्य किया और देशभक्ति के जयघोष के साथ नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मातृभूमि सेवा संघ के संयोजक पप्पन सैन ने पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मातृभूमि सेवा संघ के संस्थापक विकास भारतीय ने पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी से गोविंदपुरी मे स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के बराबर मे शहीद सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमा स्थापना की अनुमति हेतु पुनः अनुरोध किया और कहा की शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमा राष्ट्र की स्वाधीनता, उन्नति, उनके त्याग, शौर्य व राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। आने वाली पीढ़िया बलिदानियों की राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरित होकर राष्ट्र के प्रति संकल्पित व समर्पित हो सकेंगी। बलिदानियों की प्रतिमा स्थापना राष्ट्र की अखंडता व प्रगतिशीलता का पर्याय बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा की शहीद सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमा स्थापना के सम्बन्ध मे उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है, और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएगा तथा नगर पालिका मोदीनगर द्वारा शहीदों महापुरुषों के रख-रखाव व सौंदर्यकरण हेतु नगर पालिका द्वारा 20 लाख रूपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। पालिका द्वारा यथाशीघ्र महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर जीर्णाेद्धार के कार्यों की शुरुआत की जाएगी। शहीद मेजर आशाराम त्यागी के प्रतिमा स्थल पर 25 मीटर ऊँचा तिरंगा लगवाया जाएगा, मातृभूमि सेवा संघ के समस्त सदस्यों ने इस घोषणा पर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पवन चौधरी, डॉ0 ब्रजेश कुमार, अविनाश झा, पवन चौधरी, योगेश कुमार, शिवम कोहली, पुनीत बत्रा, जनार्दन, सिद्धार्थ ठाकुर, प्रदीप पांडे आदि मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *