Disha Bhoomi

Modinagar – आपातकाल में जेल गए जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा इस दिन को काला दिवस मनाती आई है, लेकिन इस बार भाजपा ने आपातकाल के दौरान जेल भेजे गए जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
स्थानीय छाया पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के अन्तर्गत आपातकाल के दौरान जेल गए जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया। इस मौके पर जिलाक्ष्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपातकाल के पीड़ित भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द बांटने के लिए पार्टी ने इस प्रकार का कार्यक्रम रखा है। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष परमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि यह पहली बार है जब पार्टी द्वारा इस तरह का आयोजन किया गया है। इस दौरान जेल गए लोगों ने आपातकाल के संस्मरण सुनाये। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें विश्वबंधु सचदेवा, जय प्रकाश बंसल एडवोकेट, हरीओम गुप्ता, मुकुट लाल व मास्टर सुरेंद्र त्यागी आदि शामिल हैं। इनके अलावा जनसंघ काल के वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं में डोरी लाल वर्मा, आनंद गोयल आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद जाटव उर्फ विनोद वैशाली, डॉ0 पवन सिंघल, अनिला आर्य, अमितेज जैन, अमित तिसावर, नवेंद्र गौड, भीष्म शर्मा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *