Disha Bhoomi

Modinagar – किसी मामूली बात को लेकर दंबगों ने एक युवक को चाकू से हमला बोल बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानान्तर्गत गांव गदाना निवासी अजय कुमार शुक्रवार सुबह गांव गदाना में ही एक दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि सामान की कीमत को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि दंबगों ने अजय को चाकू से गोद दिया। लहुलुहान हालात में युवक नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। युवक के परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *