Disha Bhoomi

Modinagar – एक मकान को ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व लाखों के कपड़े चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी पंकज कुमार का आवास है। यही पर पंकज ने कपड़े की फैक्ट्री का गोदाम बनाया हुआ है। गुरुवार रात्री चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान के प्रवेश कर और करीब डेढ लाख रुपये कीमत के कपड़े व चार हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। पंकज ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *