Disha Bhoomi

Modinagar – आजादी का अमृत महोत्सव श्रंखला के अन्तर्गत चल रहे साप्ताहिक कार्यकर्मों के क्रम में अर्थशास्त्र विभाग व गृह विज्ञान विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने देश प्रेम के रंगों से सराबोर होकर मेरा देश थीम पर महाविद्यालय परिसर में रंगोली बनाई।
कार्यक्रम में 25 छात्राओं ने प्रतिभागिता किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 वंदना शर्मा ने रंगोली का निरीक्षण किया व छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। राजनीतिक विभाग की विभााध्यक्षा डॉ0 नूतन सिंह द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की खशुबू, आयुषी व ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन गृहविज्ञान विभाग की विभागध्यक्षा डॉ0 कंचन कुलश्रेष्ठ व अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉ0 सरिता जैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कनक, विदुषी, सुनन्दा, सृष्टि, सन्नो, पूजा, काजल, आरती, फीजा आदि छात्राओं ने प्रतिभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *