Modinagar – करीब डेढ माह पूर्व हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने थाने में प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
बता दें कि शिवपुरी कॉलोनी निवासी दो पक्षों के बीच मारपीट गतमाह पूर्व हो गई थी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदगोपाल पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। टीम शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्षा दीपा त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एकत्र होकर शुक्रवार को मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दीपा त्यागी का आरोप है कि पुलिस जान बुझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होने चेतावनी दी है, कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होने थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा। थाना प्रभारी ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस मौके पर विवेक त्यागी, टिंकू, गौरव, अशोक, प्रशांत, सुरेन्द्र सिंह, नंदगोपाल, रामबीरी, कुसुम, रितिक, अभिषेक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
disha bhoomi
