Modinagar। पुरानी रंजिश को लेकर दंबगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर मारपीट की। मारपीट में एक किशोरी सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव बेगमाबाद की धर्मपुरी कॉलोनी में ईश्वर सिंह परिवार सहित रहते। उनका आरोप है कि रविवार रात को वह परिवार के साथ खाना खा रहे थे। इसी बीच सात आठ लोग अचानक घर में घुस आए और मकान के अंदर जमकर तोड़फोड करनी शुरू कर दी। तोड़फोड़ का विरोध करने पर ईश्वर सिंह व उनक परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की गई। इस हमले में एक किशोरी सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ईश्वर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।