Modinagar। आजादी के अमृत महोत्सव पर मुल्तानीमल मोदी कॉलेज के जंतु विज्ञान की विभागीय परिषद द्वारा जंतु विज्ञान विभाग में जैव विविधता दिवस, (जैव विविधता एवं संकटग्रस्त प्रजातियां) पर एक कार्यक्रम प्राचार्य मुल्तानी मल मोदी कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी विभागीय परिषद जंतु विज्ञान डॉ0 नीतू सिंह द्वारा दिए गए व्याख्यान से हुआ। उन्होंने बताया कि जैव विविधता हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बर्तमान में बहुत सारी प्रजातियां संकटग्रस्त हो गई हैं या फिर संकटग्रस्त होने की कगार पर है। हमें ऐसा होने से बचाने की बहुत जरुरत है। सहायक प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग दिनेश कुमार द्वारा संकटग्रस्त प्रजातियों के विषय में बताया गया। सहायक प्रोफेसर श्रीकांत ने बताया कि किस प्रकार हम अपने प्रयासों से इन संकटग्रस्त होती जा रही प्रजातियों को बचा सकते है। इस दौरान डॉ0 अमर सिंह कश्यप, योगेंद्र प्रसाद, स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र विशाल, रजत आदि ने भी अपने विचार रखें। डॉ0 नीतू सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।