New Delhi नौतपा से पहले दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, UP, हरियाणा और बिहार में मानसून का ट्रेलर दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई, जिसके वजह से विस्तारा और इंडिगो ने कई फ्लाइट्स की उड़ान को टाल दिया। बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री औसत की गिरावट हुई है।
वहीं, केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग सर्किल ऑफिसर प्रमोद घिल्डियाल का कहना है कि फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। विभाग ने ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया। वहीं बारिश होने की वजह से उत्तर-पश्चिमी भाग में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा बुधवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाता है। नौतपा में 9 दिन तक प्रचंड गर्मी रहती है। वहीं देश के कई शहरों के तापमान में 11.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
राजस्थान में 60 KMPH की स्पीड से चली हवाएं राजस्थान में बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। दो दिन बाद प्रदेश में नौतपा शुरू होने वाला है। इससे पहले, जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और तूफानी बारिश ने खासा नुकसान पहुंचाया है। सोमवार को दिनभर जयपुर में बादल छाए रहने के बाद रात को अचानक धूलभरी हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हवा की स्पीड 60 KMPH से अधिक रही।
MP में 48-72 घंटे तक प्री-मानसून का असर दिखेगा
मध्य प्रदेश में भी तड़के सुबह बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन दिन प्री-मानसून गतिविधि बरकरार रहने की संभावना है। साहा ने बताया कि राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे होती हुई एक ट्रफ लाइन अरब सागर तक जा रही है। यह अरब सागर से नमी खींच रही है। इस कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ
बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
बिहार के मधुबनी, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद समेत 7 जिलों में देर रात बारिश हुई है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रही। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए ऑरेंज और एक जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।
UP के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में देर रात बारिश हुई है। इस दौरान ओलावृष्टि गिरने की भी खबर है। इससे पहले, UP में सोमवार को आंधी-तूफान की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल के चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई महीने में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई महीने में बर्फबारी हुई है। इससे पहले मई में 1962 में बर्फबारी हुई थी। इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर अक्टूबर से अप्रैल महीने तक बर्फबारी होती थी, लेकिन इस बार मई महीने के अंतिम सप्ताह में यह बर्फबारी हुई है, जिसका आनंद श्रद्धालुओं ने भी जमकर उठाया। पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान में बने नए सिस्टम ने भारत में बदला मौसम
उत्तरी पाकिस्तान में बने नए सिस्टम से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हुआ है। इसके चलते अगले 5 दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इसके साथ मानसून की हलचल भी शुरू हो जाएगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तूफान नहीं आता, तो उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत लू की चपेट में रहता। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 मई को हीटवेव चल सकती है।
AROND US
Bihar
Delhi
Disha Bhoomi News
Haryana News
Himachal Pradesh
Madhya Pradesh
National News
Rajasthan
Weather News