Modinagarदशमेश खालसा सेवा समिति के तत्वधान रविवार को शरबत (छबील) का आयोजन कस्बा रोड, हरि मंदिर पर किया गया व खिचड़ी के प्रसाद का लंगर पूजा सेल्स कॉरपोरेशन उमेश पार्क पर किया गया।
सेवा शुरु करने से पहले गुरु महाराज की हजूरी में अरदास कर प्रसाद का भोग लगाया गया। जिसमे हजारों श्रद्धालुओ ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। जैसा कि समिति के द्वारा अप्रैल से जुलाई अंत तक की इस छबील की लड़ी के अनुसार इस झुलसती गर्मी में रविवार की सेवा में मुख्य रूप से सेवा के लिए महिला शक्ति, बुजुर्ग व बच्चों ने निस्वार्थ भाव से सेवा में भाग लिया। मुख्य रूप से विमला अरोड़ा, आशा ग्रोवर, चंचल आहूजा, डॉ0 केवल थम्मन, चरणजीत सिंह, विजय कुमार अरोरा, प्रमोद सिंघल, एकम सिंह, हर्दित अरोड़ा, आयशा भूटानी, लक्षिता अरोड़ा, ममता यादव, चांदनी सचदेवा उपस्थित थे। दशमेश खालसा सेवा समिति से अध्यक्ष अंकुर अरोड़ा, सरदार गुरमीत सिंह, जतिन अरोड़ा, विकास भसीन, सरदार सरबजोत सिंह नय्यर, अशीष भूटानी, कुलदीप शर्मा, शिवम कोहली, राहुल अरोड़ा, कपिल कोचर, दिशांत भूटानी, पारस भूटानी, हरीश कुमार पाहवा, अमित सचदेवा, विपिन खन्ना आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *