New Delhi – भारत सोमवार को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन SCO की एंटी टेरर बॉडी रीजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर ;(RATS) बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें SCO के सभी सदस्य देश भाग ले रहे हैं। बैठक में पाकिस्तान से तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ है।
पाकिस्तान का डेलीगेशन शनिवार को वाघा वॉर्डर से भारत पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिकए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 20 मई तक भारत में रहेगा। हालांकिए चीन इस बार कोरोना के चलते बैठक में हिस्सा नहीं ले पाया।
SCO का उद्देशय
SCO का मुख्य उद्देशय क्षेत्र में आतंकवादए अलगाववाद का मुकाबला करना है। SCO 2001 में अस्तित्व में आया था। साल 2017 में भारत और पाकिस्तान इसके सदस्य बने थे।
मास्को में मिले SCO सदस्य देशों के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर्स
पिछले महीनेए SCO सदस्य देशों के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर्स ने मास्को में मिले थेए जहां उन्होंने अफगानिस्तान में जल्द से जल्द एक समावेशी सरकार के बनाने पर चर्चा की थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है।
इससे पहले नवंबर मेंए अफगानिस्तान पर तीसरी क्षेत्रीय सुरक्षा बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें भारतए ईरानए कजाकिस्तानए किर्गिस्तानए रूसए ताजिकिस्तानए तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भाग लिया था। बैठक में अफगानिस्तान के हालातों पर चर्चा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *