Modinagar। भोजपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता राजीव चौधरी व संचालन वेदपाल मुखिया ने की।
बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार कर उनके समाधान कराने पर विचार किया गया। किसानों ने नायब तहसीलदार को अपनी मांगों से संबन्धित एक ज्ञापन भी सौपा। भाकियू के मेरठ मंडल के उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्यागी ने कहा कि आवारा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। आवारा पशुओं का झुंड फसल बर्बाद कर रहें और किसानों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़क रजवाहों की सफाई के अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे संबधित शिकायतों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान कराने पर विचार किया गया। अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा प्रशासन के अधिकारी किसानों की नहीं सुनते है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसानों को बड़ा आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। किसानों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। नायब तहसीलदार ने किसानों की मांग आला अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रवीण मलिक, धर्मेन्द्र नेहरा, मनोज त्यागी, हरवीर सिंह, वीरपाल दहिया, कालीचरण, पिंटू चैधरी सहित दर्जनों किसाना मौजूद थे।