Modinagarदशमेश खालसा सेवा समिति द्वारा शरबत (छबील) का आयोजन गोविंदपुरी कप फैक्ट्री के सामने किया गया व खिचड़ी के प्रसाद का लंगर पूजा सेल्स कॉरपोरेशन उमेश पार्क पर किया गया।
सेवा शुरु करने से पहले गुरु महाराज दे चरणा विच अरदास कर प्रसाद का भोग लगाया गया। जिसमंे लगभग 4500 से भी ज्यादा श्रद्धालुओ ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि यह जल, शरबत पिलाने की सेवाएं हमारी संस्था हर रविवार को अलग अलग स्थानों पर की जाती है। झुलसती गर्मी में प्यासे पथिकों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडे मीठे शरबत की सेवा कर रहे हैं। मानवता की सेवा के लिए हमारी संस्था हमेशा आगे रहती है। इसके अलावा भी विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। छबील की सेवा में दशमेश खालसा सेवा समिति के महामंत्री सरदार गुरमीत सिंह, विकास भसीन, डॉ0 केवल थम्मन, प्रवीण कुमार शर्मा, रजनी शर्मा, कुलदीप शर्मा, पारस भूटानी, विजय अरोड़ा, ममता यादव, सागर भूटानी, भूपेंद्र सिंह नैयर, हरदीप सिंह नैयर, बलराज चावला, दीया अरोड़ा, दिव्या मलिक, गुरदीप सिंह, मनी सिंह, गौरव बक्शी, प्रशांत धवन, नवजीत सिंह, अंशुल भसीन, अकाश भाटिया, शिवम कोहली, हरजीत सिंह सभी लोग सेवा में उपस्थित थे व खिचड़ी के प्रसाद की लंगर की सेवा में जतिन अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, कविता शर्मा, दीपाली श्रीवास्तव, सुरेंद्र कौर, मीतू अरोड़ा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *