Modinagar। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई। इस संघर्ष में दोनों ओर से एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
गांव रोरी निवासी सतबीर सिंह व नरेन्द्र के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा आ रहा है। रविवार को फिर उसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों में जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई। करीब तीस मिनट तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। इस संघर्ष में एक महिला सहित कई लोग घायल हो चुके है। थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सतबीर, सुभाष, सुनील, नरेन्द्र, रकम सिंह, सुखपाल सिंह, कपिल को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
