Modinagar। गोविंदपुरी स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ0 मंजू शिवाच, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि बाल्मिकी पार्क में सफाई की और उसके उपरांत महर्षि वाल्मीकि, शहीद भगत सिंह व भारत माता की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने शहर के 32 सफाई कर्मचारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने के लिए भारत के सभी नागरिकों को एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए। नगर पालिका परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, अमित चैधरी, अमितेज जैन, नवेंद्र गौड, नवीन जयसवाल, ललित त्यागी, विमल शर्मा, रोहित अग्रवाल, हिमांशु थापर, साधना शर्मा, जागृति गुप्ता, स्तुति गुप्ता व नीरज माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।
