Modinagar। डॉ0 बीआर अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर रविवार को गांव औरंगाबाद गदाना में जन्मोत्सव कार्यक्रम डाॅ0 बीआर अम्बेडकर युवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए पढने का अधिकार, सती प्रथा का विरोध और समानता का अधिकार बाबा साहब ने ही दिलाया है। कहा कि आज पढाई के कारण ही महिलाएं आईएएस, आईपीएस व डॉक्टर बन रही हैं। इस दौरान बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम ने डाॅ0 बीआर अम्बेडकर पार्क के विकास के लिए 50 हजार रूपये का चेक डा0 बीआर अम्बेडकर युवा समिति को सौंपा। बसपा विधानसभा अध्यक्ष मोहित जाटव, सभासद रेखा रानी, विनोद वैशाली, जयसिंह केन, ग्राम प्रधान पति राजू, मास्टर गजेंद्र, राजकुमार सागर, सुभारती विश्विधालय सिब्बनलाल स्नेही ने भी विचार रखे। संचालन सभासद विनोद गौतम और महाशय धर्मपाल बखरवा ने किया। समिति की ओर से अध्यक्ष सुनिल कुमार, संरक्षक एडवोकेट सतवीर सिंह, सचिव अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष सोहनलाल, कोशाध्यक्ष कमल राज, सतपाल गौतम, डाॅ0 चंद्रभान,योगेश कुमार, दीपक कुमार उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि पार्क में एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। जिस पर जल्द ही कार्य शुरु किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता, अंजना, सुधा, अंगुरी और गीता रानी ने बाबा साहब के गीत गाए।
Disha Bhoomi
