Disha Bhoomi

Modinagar। जोड़ी गांव में चल रही प्रथम दादी चंद्रो मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सेना के जवान श्रीकांत शर्मा ने गोल्ड मेडल जीत कर अपने माता-पिता व सेना का नाम रोशन किया है
शूटिंग चैंपियनशिप में 268 फील्ड रेजीमेंट के जवान श्रीकांत शर्मा ने 400 में से 382 अंक हासिल कर ग्यारह हजार के पुरस्कार के साथ गोल्ड मेडल जीत कर सम्मान प्राप्त किया तथा अपनी रेजिमेंट का नाम रोशन किया। मेरठ के अभिषेक यादव ने दूसरा व गाजियाबाद के अमन त्यागी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अभिलाषा ने गोल्ड तथा संस्कृति ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया सेना के जवान का मोदीनगर पहुंचने पर राष्ट्रीय जनहित संगठन के अध्यक्ष पं0 सत्येंद्र शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता नत्थू प्रधान, वरिष्ठ संरक्षक जगपाल चौधरी जिला, अध्यक्ष जॉनी चौधरी, आर्मी कोच प्रशांत मलिक, निशांत, मोंटी चौधरी, अंश आर्य, विपुल चौधरी, सनी मलिक व विकास चौधरी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *