Modinagar। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा मोदीनगर के गांव सारा में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप व विशिष्ट अतिथि डॉ0 मंजू शिवाच विधायक द्वारा सयुक्त रूप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा की गई कार्यक्रम आयोजक विनोद जाटव वैशाली जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त करने पंहुची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भारतीय इतिहास निश्चित रूप से कई देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों से भरा हुआ है। उन्हीं में से एक प्रसिद्ध नाम बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का है। आज बाबा साहब की 131वीं जयंती मनाई जा रही है। 14 अप्रैल 1891 में उनका जन्म तब के केंद्रीय प्रांत के महू जिले में रामजी मालोजी सकपाल के घर हुआ था। उनकी मां का नाम भीमाबाई था। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए मनाई जाती है। कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को बौद्ध आंदोलन से जोड़ा और बौद्ध धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। अछूतों के समर्थन में अंबेडकर ने अन्याय के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया। वह स्वतंत्रता भारत के पहले कानून मंत्री भी थे। अंबेडकर ने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सर्व समाज के हितों के लिए अपना योगदान दिया और भारत का संविधान लिखा। उन्होंने अपना पूरा जीवन हमेशा गरीबों के हितों को दिलाने के लिए लगा दिया । जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए निरंतर सर्व समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक डॉ0 मंजू शिवाच ने बाबा साहब की जीवनी का उल्लेख किया। समापन भाषण में विनोद जाटव वैशाली ने सभी का धन्यवाद किया व सभी का आभार किया। मंच संचालन प्रदीप बोस द्वारा किया गया। मुख्य रूप से नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हंसराज जाटव, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ0 पवन सिंघल, पुष्पेंद्र रावत, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र डायमंड, नरेंद्र गौड़, जितेंद्र चित्तौड़ा, राम कुमार त्यागी, अमित चैधरी, देवेंद्र चैधरी, राकेश त्यागी,स्वदेश जैन, अजय गर्ग, आकाश गौतम, ,विजय बाल्मीकि, राजकुमार गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।