Ghaziabad आने वाले समय में दिल्ली से मेरठ आवाजाही करने वालों का सफर और आसान होने वाला है। रैपिड मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ तक की दूरी 55 मिनट में तय की जा सकेंगी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली रैपिड रेल में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार को दुहाई डिपो पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक ने इसकी जानकारी दी है।

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत गुजरात के सावली में ट्रेन का निर्माण चल रहा है। कुल 210 कोच (40 ट्रेन सेट) की डिलीवरी होनी है। इसमें यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। कोच में आरामदायक सीट होंगी। यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकेंगे। इसके लिए कोच में बड़ी गैलेरी बनाई है। साथ ही डायनेमिक रूट मैप तैयार किया गया है। तापमान नियंत्रण प्रणाली और अन्य सुविधाएं भी हैं। सभी कोच वातानुकूलित हैं। प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। ट्रेन में एक कोच महिला यात्रियों के लिए आरक्षित होगा। रैपिड रेल में रोजाना प्रतिदिन लगभग आठ लाख यात्रियों के सफर करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *