
मोदीनगर। वरिष्ठ नागरिक संस्था मोदीनगर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. मंजू सिवाच और विशेष अतिथि नगर पालिका परिषद मोदीनगर के चेयरमैन विनोद वैशाली ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।
नव कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ
कार्यक्रम में रामेश्वर दयाल गुप्ता, रतन सिंह पूनिया, शहाबुद्दीन, सतीश गुप्ता और अशोक कंसल को संस्था का संरक्षक बनाया गया।
रकम सिंह ने अध्यक्ष, विक्रम पाल यादव ने उपाध्यक्ष, वीरेंद्र गुप्ता ने सचिव, ब्रजकिशोर गुप्ता ने सह सचिव तथा अशोक सिरोही ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके अलावा महेंद्र कुमार शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, मुकेश चंद माहेश्वरी, एनके ग्रोवर, आसाराम गुप्ता, अरुण जैन और विनित कौशिक ने सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
बुजुर्गों को बताया परिवार और समाज की ताकत
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान और विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि बुजुर्ग परिवार की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन की सीख नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि समाज में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी सेवा और मार्गदर्शन को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सांसद की कार्यशैली की सराहना
संस्था के संरक्षक रामेश्वर दयाल गुप्ता ने सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद क्षेत्र के जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
वरिष्ठ नागरिकों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के दौरान अक्टूबर माह में जन्मदिन वाले वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सांगवान ने संत प्रसाद ‘प्रेमी’ की काव्य पुस्तक का विमोचन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने काव्य पाठ किया और अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रकम सिंह दरोगा और महासचिव वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने अतिथियों तथा सभी वरिष्ठ नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
Senior Citizens Association Modinagar New Executive Takes Oath, Elders Called the Strength of Society
Modinagar: The newly formed executive committee of the Senior Citizens Association Modinagar took oath during a dignified ceremony held on Sunday. The oath-taking ceremony was attended by chief guest MP Dr. Rajkumar Sangwan, special guest MLA Dr. Manju Siwach, and Modinagar Municipal Council Chairman Vinod Vaishali.
The dignitaries administered the oath of office and responsibilities to the newly elected office-bearers of the association.
New Executive Committee Takes Oath
Ramshwar Dayal Gupta, Ratan Singh Poonia, Shahabuddin, Satish Gupta and Ashok Kansal were appointed as patrons of the association.
Rakam Singh took oath as president, Vikram Pal Yadav as vice-president, Virendra Gupta as secretary, Brajkishore Gupta as joint secretary and Ashok Sirohi as treasurer.
Mahendra Kumar Sharma, Naresh Kumar Sharma, Mukesh Chand Maheshwari, N.K. Grover, Asaram Gupta, Arun Jain and Vinit Kaushik took oath as members of the executive committee.
Elders Called the Strength of Family and Society
MP Dr. Rajkumar Sangwan and MLA Dr. Manju Siwach sought the blessings of senior citizens and said that elderly people are the greatest strength of a family. Their experience, values and life lessons play an important role in guiding the younger generation.
They emphasized that society should not only respect senior citizens but also prioritize their care, service and valuable guidance.
Patron Praises MP’s Working Style
Association patron Ramshwar Dayal Gupta praised the working style of MP Dr. Rajkumar Sangwan. He said that the MP is giving priority to issues related to public welfare and the development of the region.
Senior Citizens Share Experiences Through Poetry
Senior citizens whose birthdays fell in October were congratulated during the event. Chief guest Dr. Rajkumar Sangwan also unveiled the poetry book written by Sant Prasad ‘Premi’.
Senior citizens presented poetry and shared their experiences and views during the programme. The event concluded with a vote of thanks by association president Rakam Singh Daroga and general secretary Virendra Kumar Gupta.

