Modinagar : आज दिनांक 17/12/2021 को विकास खंड भोजपुर के द्वारा सांसद खेल स्पर्धा ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह जी के अध्यक्षता में गांधी स्टेडियम मोदीनगर में हुआ! ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह जी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! फिर सभी खेलो में सभी प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया! ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह जी ने कहा कि खेल से स्वस्थ व स्वच्छ शरीर का निर्माण होता है तथा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है! सभी युवाओं को खेल के जरिए अपने देश व अपने माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहिए और सभी खेलो में भागीदारी करनी चाहिए! सभी ने सभी खेलो में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया! और सभी खेलो में बालिकाओं की भागेदारी रही! सुचेता सिंह जी द्वारा कन्याओं को प्रोत्साहित करने का बदलाव कार्यक्रम में देखने को मिला! ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को खेल के प्रति ऐसा लगाव देख सुचेता सिंह जी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था!
मौके पर सौरभ (वी ० आई ०), नितेश तोमर (बी ०ओ ०), गुलशन त्यागी क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिवम सैंन, दौलत राम जांगिड़, दीपक सैंन, मनीष चौधरी आदि उपस्थित रहे!
